देव वाद्ययंत्रों से गूंजी छोटी काशी, मंडी पहुंचे देव कमरूनाग; 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण

मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026 में देव कमरूनाग का भव्य आगमन। 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण, छोटी काशी देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठी।

Feb 15, 2026 - 15:25
 0  36
देव वाद्ययंत्रों से गूंजी छोटी काशी, मंडी पहुंचे देव कमरूनाग; 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण

मंडी । मंडी स्थापना के पांच सौ साल पूरे होने पर आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव सहित देव कारज को बडा देव कमरूनाग का आगमन हो गया है। देव कमरूनाग सहित छह अन्य देवी-देवता भी छोटी काशी पहुंच गए हैं। महोत्सव कमेटी ने बडा देव कमरूनाग सहित अन्य सभी देवी देवताओं का मंडी की सीमाओं में प्रवेश करते ही परंपरागत विधिविधान से पूजा-अर्चना की है।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग मंडी पहुंचे। इस अवसर पर राजा माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत किया और पूजा-अर्चना की है। यहां बड़ा देव कमरूनाग का राज माधोराय के साथ भव्य मिलन भी हुआ। बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे तथा भक्तजनों को आशीर्वाद देंगे।

216 देवी-देवताओं को निमंत्रण
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें जनपद के २१६ देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0