नादौन: अपर बाजार में ज्वैलर की दुकान पर सेंध, आधा किलो गहने चोरी

रविवार देर रात नादौन शहर के अपर बाजार स्थित एक ज्वैलर की दुकान पर सेंध लगा कर चोरों ने चांदी के काफी गहनों पर हाथ साफ कर दिया

Mar 10, 2025 - 20:51
 0  171
नादौन: अपर बाजार में ज्वैलर की दुकान पर सेंध, आधा किलो गहने चोरी

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

रविवार देर रात नादौन शहर के अपर बाजार स्थित एक ज्वैलर की दुकान पर सेंध लगा कर चोरों ने चांदी के काफी गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह घटना का पता उस समय चला जव दुकान के मालिक नरेश सेठी साफ सफाई के लिए दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर का एक ताला गायब था और दूसरी ओर की कुंडी टूटी हुई थी। जब शटर खोल कर देखा तो काउंटर के अन्दर रखे चांदी के सारे गहने गायब थे। इसके साथ ही करीब बीस हजार रुपए के आर्टिफिशियल गहनों को भी सोने के गहने समझ कर चोर ले गए। हालांकि सेफ में रखे गहने तथा अन्य सामान सुरक्षित बच गया है। नरेश सेठी ने बताया कि हर रोज सुबह करीब आठ बजे वह दुकान में आकर साफ सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि काऊंटर में कितने गहने रखे थे उसका आकलन किया जा रहा है। लेकिन छोटे बड़े मिलाकर आधा किलो से अधिक गहने चोरी हुए हैं। गौर हो कि यह दुकान मुख्य बाजार के बीचों बीच पुराने ओबीसी बैंक के निकट स्थित है। पता चला है कि चोरी की घटना को रात करीब एक से लेकर सुबह चार बजे तक अंजाम दिया गया है। नरेश सेठी की सूचना पर मौका पर पहुंची पुलिस ने छानवीन आरंभ कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बता‌या कि मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0