शाहपुर में 100 करोड़ के विकास कार्य जारी! 3 नए हैंडपंपों से 100 परिवारों को बड़ी राहत

शाहपुर में जलशक्ति विभाग के 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रक्कड़ का बाग में 3 विद्युत हैंडपंपों का लोकार्पण किया, जिससे 100 परिवारों को लाभ मिलेगा।

Apr 16, 2026 - 20:52
 0  99
शाहपुर में 100 करोड़ के विकास कार्य जारी! 3 नए हैंडपंपों से 100 परिवारों को बड़ी राहत
शाहपुर में 100 करोड़ के विकास कार्य जारी! 3 नए हैंडपंपों से 100 परिवारों को बड़ी राहत

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

विशाल वर्मा। शाहपुर

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा विकास योजनाएं प्रगति पर हैं। यह जानकारी केवल सिंह पठानिया (विधायक एवं उपमुख्य सचेतक) ने रक्कड़ का बाग पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।

इस अवसर पर उन्होंने पंचायत के वार्ड नंबर 1, 3 और 5 में करीब 9 लाख रुपये की लागत से स्थापित तीन विद्युत संचालित हैंडपंपों का विधिवत लोकार्पण किया। इन हैंडपंपों से लगभग 100 परिवारों के करीब 500 लोगों को शुद्ध और नियमित पेयजल सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की जल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, पानी, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायत में अधूरे रास्तों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

रक्कड़ का बाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र जमवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि विधायक के सहयोग से पंचायत में लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0