“शुतुद्री वंदन-2025” से चमकी 1 HP नेवल NCC

बिलासपुर की 1 HP नेवल NCC यूनिट को “शुतुद्री वंदन-2025” सेलिंग एक्सपीडिशन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान। 1600 कैडेट्स को प्रशिक्षण, नशा विरोधी अभियान में सक्रिय भूमिका।

Feb 12, 2026 - 14:11
 0  81
“शुतुद्री वंदन-2025” से चमकी 1 HP नेवल NCC

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

बिलासपुर I सुभाष चंदेल 

1 एचपी नेवल एनसीसी यूनिट बिलासपुर ने सेलिंग एक्सपीडिशन “शुतुद्री वंदन-2025” के सफल आयोजन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्कृष्ट संचालन के लिए यूनिट को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने दी।

कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि “शुतुद्री वंदन-2025” केवल एक सेलिंग अभियान नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस उपलब्धि ने न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 1 HP नेवल NCC हिमाचल प्रदेश की इकलौती नेवल एनसीसी यूनिट है, जिसका विस्तार छह जिलों तक है। 30 कॉलेज और स्कूल यूनिट से जुड़े हैं, लगभग 1600 कैडेट्स को नियमित प्रशिक्षण, बिलासपुर, शिमला और सोलन में सक्रिय संचालनI

इसके अलावा हमीरपुर (एनआईटी), ऊना कॉलेज और हाइड्रो कॉलेज बिलासपुर में एनसीसी वैकेंसी, सरकाघाट, बिलासपुर और सुजानपुर कॉलेजों में सीनियर विंग संचालित, स्कूल स्तर पर भी मजबूत पकड़ हैंI स्कूल स्तर पर भी एनसीसी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं: डीएवी बिलासपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर, कंदरौर, ओहर, ऋषिकेश स्कूल, ऊना के लठियानी और थाना कलां, इन संस्थानों में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

नशा विरोधी और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि यूनिट केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। यूनिट द्वारा: नशा विरोधी अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान नेतृत्व विकास गतिविधियां, नियमित रूप से चलाई जा रही हैं, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।

राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित हो रहे युवा

1 HP नेवल NCC बिलासपुर की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल के युवा अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। “शुतुद्री वंदन-2025” की सफलता ने प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा और गर्व का संचार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0