सोहरी में पोषण पखवाड़ा, जागरूकता से बदलेगी सेहत
हमीरपुर के सोहरी में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और संतुलित आहार पर जागरूकता का संदेश दिया गया।
अनिल कपलेश। बड़सर
सोहरी में महिला एवं बाल विकास विभाग बिझड़ी की ओर से आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आज बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष ढटवालिया ने शिरकत की और लोगों को संबोधित करते हुए संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हर वर्ग को इससे जुड़कर लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी सलीम मोहम्मद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उपस्थित महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संजय शर्मा (नवनियुक्त बड़सर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), पवन कालिया (जिला महासचिव), पवन शर्मा (न्यासी), केवल कृष्ण शर्मा (कैप्टन), संजय सोहरु, सुमन शर्मा, मोहिंदर पाल सोनू, केवल शर्मा (पूर्व प्रधान), दीपक शर्मा तथा कैप्टन रमेश (मंडियारी देवी मंदिर प्रधान) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि समाज के हर वर्ग तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0