मतदान दिवस पर सभी निजी व सरकारी संस्थानों में रहेगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने है। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा चरण 17  नवंबर को होगा।

Nov 4, 2023 - 14:09
 0  333
मतदान दिवस पर सभी निजी व सरकारी संस्थानों में रहेगी छुट्टी

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल  

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने है। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा चरण 17  नवंबर को होगा। चुनाव के लिए मतदान दिवसों पर सभी शासकीय और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही विभिन्न संस्थानों और कार्यालयों को शामिल किया गया है। निजी संस्थानों, औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी और कर्मचारियों को सवैतनिक छुट्टी रहेगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक और  संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस पर छुट्टी दी है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 के तहत प्रत्येक चुनाव क्षेत्र के कर्मचारियों को छुट्टी देने की बात कही है। इसके साथ अन्य राज्यों में भी इसी तरह सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। सवैतनिक अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दंडनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। आयोग के अनुसार वे कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे, जिनका नाम अन्य चुनाव क्षेत्र में दर्ज है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0