मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर, छः लोग गंभीर रूप से घायल

मंडी- चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर से छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Feb 6, 2024 - 17:28
 0  288
मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर, छः लोग गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मंडी- चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर से छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज सुंदनगर के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:00 बजे, बल्ह क्षेत्र के गागल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देवेंद्र कुमार और उनके परिवार के सदस्य घर की ओर जा रहे थे। उनकी कार को गलत लेन से आ रही एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे देवेंद्र कुमार के साथ उनकी पत्नी, बेटी, बहन और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0