अमेरिकी नक्शे में PoK भारत का हिस्सा, पाकिस्तान असहज
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के साथ जारी अमेरिकी नक्शे में PoK, जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया, पाकिस्तान में हलचल।
नई दिल्ली | भारत और अमरीका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के ऐलान के साथ एक और बात ने सबका ध्यान खींचा है। ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी भारत के नक्शे ने पाकिस्तान को असहज कर दिया है और कूटनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। ट्रेड डील की जानकारी जारी करते समय अमरीका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ने भारत का जो आधिकारिक नक्शा साझा किया, उसमें पूरा जम्मू-कश्मीर, पीओके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यह ऐसा कदम है, जिसे अमरीका के पुराने रुख से अलग माना जा रहा है।
हालांकि भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को किसी बाहरी मंजूरी की जरूरत कभी नहीं रही है। भारत हमेशा से यह स्पष्ट करता आया है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है। इसके बावजूद अमरीका की ओर से इस तरह का नक्शा जारी किया जाना पाकिस्तान के लिए एक मजबूत राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है।
अब तक अमरीकी विदेश विभाग या अन्य आधिकारिक एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में पीओके को लेकर स्पष्ट सीमांकन दिखाया जाता रहा था, ताकि पाकिस्तान की आपत्तियों को संतुलित किया जा सके, लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी ताजा नक्शा पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह नजरअंदाज करता दिखता है। इसका समय भी बेहद अहम है। एक ओर भारत और अमरीका के रिश्ते ट्रंप के दौर में फिर से सेट हो रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0