Yamaha ने लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, कीमत से लेकर फीचर्स तक, सब कुछ जानें यहां
Yamaha EC-06 Electric Scooter भारत में लॉन्च, 169 KM रेंज, 4kWh बैटरी, 3 राइडिंग मोड और ₹1.67 लाख की कीमत के साथ जानें फीचर्स।
नई दिल्ली : भारत में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ते जा रही है। देश की कई दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यामहा इंडिया ने भी भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च कर दिया है। (Yamaha EC-06 Price And Features) इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है। कंपनी की तरफ से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रखी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, शुरुआत में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनिंदा शहरों में Yamaha की Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च के समय इसे सिर्फ एक Bluish White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Yamaha EC-06 में मिलने वाला है पावरफुल मोटर
Yamaha EC-06 Range: Yamaha EC-06 में कंपनी की तरफ से 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है और इसके साथ Interior Permanent Magnet Synchronous Motor यानी IPMSM मोटर मिलेगी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि, इस शानदार इलेक्टिक स्कूटर में मिलने वाला यह मोटर 6.7 kW की अधिकतम पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी प्रति घंटा है। (Yamaha EC-06 Range) Yamaha का दावा है कि EC-06 सिंगल चार्ज में 169 किमी तक चल सकता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी भरोसेमंद बनाता है।
Yamaha EC-06 में मिलेगी दमदार बैटरी
Yamaha EC-06 Battery: Yamaha EC-06 को घर में लगे सामान्य बिजली सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर को फूल (Yamaha EC-06 Battery) चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है। Yamaha बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी दे रही है। सेफ्टी और ड्यूरेबिलिटी के लिए मोटर और बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जबकि बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं।
Yamaha EC-06 में मिलने वाले हैं तीन राइडिंग मोड
Yamaha EC-06 Riding Mode: Yamaha EC-06 में ग्राहकों को तीन राइडिंग मोड मिलने वाले हैं। कंपनी की तरफ से Yamaha EC-06 में Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड (Yamaha EC-06 Riding Mode) मिलेंगे। इसके अलावा तंग जगहों में आसानी से चलाने के लिए रिवर्स मोड भी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे रियर कॉइल स्प्रिंग दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे 200 mm डिस्क ब्रेक के साथ CBS सिस्टम मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0