चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा ई-चालान

Mar 30, 2026 - 17:12
Mar 30, 2026 - 17:13
 0  36
चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, अब घर पहुंचेगा ई-चालान

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चिंतपूर्णी
आधुनिक इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को अब चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में भी लागू किया जा रहा है। इस प्रणाली के शुरू होने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान अब स्वतः कटकर सीधे उनके घर पहुंचेंगे। सोमवार को डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बैरियर तक का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

डीएसपी ने बताया कि आईटीएमएस कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर स्वचालित रूप से चालान जारी करेंगे। यह चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार मुख्य बैरियर चिंतपूर्णी, ओल्ड बस स्टैंड, तलवाड़ा बाईपास सहित कई प्रमुख स्थानों पर निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि सप्त देवी मंदिर के पास और भंरवाई से आगे ऊना-कांगड़ा सीमा पर भी आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0