बिलासपुर में ‘पढ़ाई विद AI’ लॉन्च, CM सुक्खू ने बताया भविष्य की शिक्षा
बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘पढ़ाई विद AI’ ऐप लॉन्च किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए है।
बिलासपुर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए राज्य सरकार निरंतर नवाचार और शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ‘पढ़ाई विद एआई’ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत पूर्ण डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें निरंतर अकादमिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से ‘पढ़ाई विद एआई’ से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0