चिंतपूर्णी में बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं की बस बैक होकर कार से टकराई
माता चिंतपूर्णी में बड़ा सड़क हादसा टल गया। तलवाड़ा बाईपास पर श्रद्धालुओं की बस बैक होकर कार व दुकानों से टकराई, जांच जारी।
चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। तलवाड़ा वाईपास पर सागर रत्ना के सामने श्रद्धालुओं की एक बस अचानक बैक हो गई और पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से टकराकर रुकी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया था और श्रद्धालुओं को इसमें बिठा रहा था।
इसी दौरान अचानक बस पीछे की ओर चल पड़ी। बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे, जो मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। इस हादसे में एक टेंपो ट्रैवलर को भी नुकसान पहुंचा है जबकि कार को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस दुकानों की दीवार से टकराकर न रुकती तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण बस पीछे की ओर जाने लगी। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0