बिलासपुर में आग की चपेट में आया तीन मंजिला भवन
बिलासपुर में तीन मंजिला बिल्डिंग आग से खाक हो गई है। ऐसे में भवन में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया है।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
बिलासपुर में तीन मंजिला बिल्डिंग आग से खाक हो गई है। ऐसे में भवन में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया है। आग लगने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब साढे नो बजे शहर के मीट मार्केट के पास हुआ। भयंकर आग ने भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना का पता जैसे ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को लगा वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0