यूजीसी बिल के विरोध में ऊना में प्रदर्शन

ऊना में यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा। चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर रोष मार्च निकालकर केंद्र सरकार और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।

Feb 2, 2026 - 22:14
 0  54
यूजीसी बिल के विरोध में ऊना में प्रदर्शन

ऊना I जिले में सोमवार को यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरे और रोष मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा रोष मार्च निकालते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया। रोष मार्च के दौरान केंद्र सरकार के साथ-साथ स्थानीय सांसद के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0