लोगों की हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा सुनिश्चित : पठानिया

प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर में विभिन्न विभागों की बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों के निरीक्षण, फोरलेन कार्य की तीव्रता, जलभराव से निपटने, और पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jun 9, 2024 - 18:15
Jun 9, 2024 - 18:24
 0  171
लोगों की हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा सुनिश्चित : पठानिया
लोगों की हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा सुनिश्चित : पठानिया
लोगों की हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा सुनिश्चित : पठानिया
लोगों की हर समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा सुनिश्चित : पठानिया

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर के विभिन्न विभागों की बैठक में पूर्व विधायक  एटीसी सभागार शाहपुर में मौजूद रहे। केवल पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह खुद फील्ड में जाकर  विभिन्न  विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि किसी भी तरह की कोई कमी न रहे ।उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को आदेश दिए कि घटनालू से लेकर रजोल तक फोरलेन के कार्य को और अधिक तीव्रता से करें। बरसात आने से  पहले कम से कम एक लेन पर यातायात बिना किसी बाधा से चल सके और  किसी भी तरह यह सुनिश्चित करें कि बरसात के समय जहाँ सड़क का काम लगा हो या किनारों  पर जलभराव न हो  और पानी निकलने की समुचित व्यवस्था हो । ।एनएचएआई के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि फोरलेन के काम के चलते धूल-मिट्टी से बचने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से हो ताकि वाहन चालकों,राहगीरों के साथ साथ आसपास के घरों को भी किसी तरह की परेशानी न हो । उन्होंने अपने-अपने विभाग के पिछले 18 महीने के विभिन्न विकास कार्यों का लेखा-जोखा अगले 15 दिन में बनाने के  निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर बरसात के मौसम में उचित भूमि चिन्हित कर पौधरोपण करेगा । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग कठिन परिस्थितियों के मद्देनजर धारकंडी क्षेत्र में बरसात के मौसम में  उचित मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि किसी तरह की परेशानी न हो । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण के साथ साथ ग्रामीण विकास विभाग भी विधानसभा के प्रत्येक गाँव में पानी की निकासी हेतु नालियों की साफ-सफाई बरसात से पहले ख़तम कर ले। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीएमओ डॉ विक्रम कटोच, वैज्ञानिक अधिकारी एटीसी शाहपुर  सुनन्दा पठानिया,डीएफओ दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, गज प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा, बीडीओ रैत महेश ठाकुर, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह ,वैटनरी सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ अरविंद शर्मा ,सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा,जल शक्ति मोहम्मद रज्जाक ,लोक निर्माण बलवीत,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा , एनएचएआई के अधिकारी तथा सोशल मीडिया प्रभारी विनय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0