विश्व मलेरिया दिवस पर जदरांगल में कार्यक्रम का किया आयोजन

ब्लॉक नगरोटा बगवां के हेल्थ वेलनेस सेंटर जदरांगल में शुक्रवार को जिला स्तरीय विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।

Apr 26, 2024 - 18:32
 0  342
विश्व मलेरिया दिवस पर जदरांगल में कार्यक्रम का किया आयोजन

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मुनीश धीमान। धर्मशाला

ब्लॉक नगरोटा बगवां के हेल्थ वेलनेस सेंटर जदरांगल में शुक्रवार को जिला स्तरीय विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा की अध्यक्षता में किया गया। 

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने बताया कि मलेरिया की बीमारी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होती है जो आमतौर पर गर्मियों तथा बरसात में ज्यादा तादाद में पाया जाता है । मच्छर के काटने के बाद 10 से 14 दिन के भीतर व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण आ जाते हैं, इसमें मनुष्य को सर्दी के साथ बुखार आता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी बुखार आए तो मलेरिया के लिए खून की जांच जरुर करवाये तथा मलेरिया की पुष्टि होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई का प्रयोग करें। इसकी दवाई स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध होती है। मलेरिया गर्भवती माता और बच्चों में खतरनाक हो सकता है । अगर हम समय पर अपना इलाज न करवाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है ।

 आगे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की मलेरिया से बचने के उपाय बड़े सरल हैं इसमें बुखार आने पर नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपने खून का परीक्षण करवाये । मलेरिया से बचाव के लिए अपने घर के इर्द-गिर्द साफ सफाई रखें । सुबह और शाम के वक्त मच्छर की अधिकता होने के कारण फुल स्लीव के कपड़े पहने। बच्चों को मच्छर से बचने के लिए कीट निवारक लोशन या क्रीम लगाकर बाहर भेजें। आसपास जितने भी गड्ढे हैं जिसमें पानी भरा होता है उसे मिट्टी से भर दे। पानी कहीं भी खड़ा ना होने दे। फूलों के गमले के नीचे जो ट्रे रखी होती है उसमें भी पानी को जमा ना होने दे। कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहे । घर में जाली का दरवाजा बंद रखें ताकि घर में मच्छर प्रवेश न कर सके और रात को सोने पर मच्छरदानी का प्रयोग करें । घर के आसपास ज्यादा झाड़ियां ना होने दे उन्हें तुरंत काट दे ।

 विश्व मलेरिया दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस जानलेवा रोग के प्रति जागरूक करना है। ताकि हर साल मलेरिया से होने वाली लाखों की मृत्यु को रोका जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आवाहन किया मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए जागरूकता अत्यंत जरूरी है। ताकि लोगों को इस गंभीर बीमारी से छुटकारा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0