युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य: किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है, जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हों।

Jan 24, 2024 - 22:18
 0  243
युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य: किशोरी लाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। धर्मशाला 

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है, जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हों। बुधवार को सीनियर सेंकेडरी स्कूल संसाई के वार्षिक उत्सव में मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का विकास कार्यों को आत्मसात करना और अपने परिवार, समाज तथा शिक्षकों द्वारा सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभ्य, संस्कारित एवं अनुशासित युवा पीढ़ी ही अपने परिवार, समाज तथा देश को विकास पथ पर अग्रसर कर सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के सृदृढ़ीकरण के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा में सुधार के योजनाओं आरंभ की गई हैं ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टैब भी वितरित किए जा रहे हैं इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे पहले मेला ग्राउंड के मंच के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया।

इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया। बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर तहसीलदार चढ़ियार अभिराम सिंह ठाकुर, युवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गुलाब राज, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा, पंचायत प्रधान संसाई परमजीत सिंह सहित विभिन्न स्कूल के प्रधानाचार्य तथा अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0