इंटर कॉलेज क्रिकेट मैच में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चुवाड़ी

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में चल रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल सी के दूसरे दौर के मैचों में पहला मैच राजकीय महाविद्यालय ढलियारा

Oct 20, 2024 - 19:49
 0  270
इंटर कॉलेज क्रिकेट मैच में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चुवाड़ी
इंटर कॉलेज क्रिकेट मैच में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चुवाड़ी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में चल रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल सी के दूसरे दौर के मैचों में पहला मैच राजकीय महाविद्यालय ढलियारा और राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीच खेला गया। इसमें जिला कांगड़ा के कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी संदीप ओहरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए ढलियारा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए । हर्षित ने 46, जगन ने 35 और प्रणय ने 26 रन बनाए। कार्तिक ने 3, अक्षय ने 2,लावण्य और लक्ष्य ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय चंबा की टीम ने 19.5 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। गौरव ने 43, संस्कार ने 26 रन बनाए। ढलियारा की तरफ से आर्य और प्रसून ने 2-2, प्रणय ने एक विकेट हासिल किया ।

 दिन का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय तीसा और राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के बीच खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। खेमराज ने 56 और आर्यन ने 37 रनों का योगदान दिया । चुवाडी की तरफ से इतिक ने 3, संदीप ने 2 और अनमोल ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कांगड़ा की टीम ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली । साहिल ने 46 आदित्य ने 30 और अनमोल ने 29 रन बनाए । राजकीय महाविद्यालय तीसा की तरफ से अजीत ने 2, खेमराज , हिम्मत और कमलेश ने 1-1 विकेट हासिल किया ।

डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के टीम मैनेजर प्रो सुमित पठानिया ने विशेष बातचीत में बताया कि सोमवार को पहला मैच डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और रीजनल सेंटर धर्मशाला तथा दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के बीच खेला जाएगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0