इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा रहा विजेता

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब को हराकर प्रतियोगिता का ताज अपने सर सजाया ।

Dec 10, 2024 - 19:42
 0  216
इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा रहा विजेता

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब को हराकर प्रतियोगिता का ताज अपने सर सजाया । फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की टीम लोकेश और आदित्य यादव की घातक गेंदबाजी के सामने 17.5 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । लोकेश ने 3.5 ओवर के अपने स्पैल में मात्र 9 रन खर्च करके 6 विकेट झटके । आदित्य ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाई । पांवटा साहिब की तरफ से गौरव ने 26, सौरव ने 19 , अंकुश और हरमन ने 15-15 रन बनाए । 

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की टीम ने 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली । श्यामसुंदर ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 52 रन और कुनाल सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए । 

डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के टीम मैनेजर प्रो सुमित पठानिया ने विशेष बातचीत में बताया कि टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम के सभी खिलाड़ी बहुत खुश हैं । 

टीम के कप्तान आर्यन शर्मा ने बताया कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है इसके साथ ही टीम के सपोर्टिंग स्टाफ आदित्य महाजन, जतिन कालरा और अप्रवल यादव का भी इस जीत में विशेष योगदान रहा है।

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय इस जीत की खुशी से गदगद है । हमारे महाविद्यालय के छात्र हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अब्बल स्थान पर रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0