राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार है।

Jan 16, 2024 - 18:24
 0  1k
राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

ब्यूरो । रोज़ाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार है। वह बीजेपी के सभी जनहितकारी योजनाओं को सिर्फ़ बंद करने का काम कर रही है। सत्ता में आते ही हज़ारों कार्यरत संस्थान बंद कर दिए। लोगों तक सरकार की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जनमंच को भी बंद कर दिया। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़ी। जनमंच कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों की पचास हज़ार से ज़्यादा शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण हुआ। जनमंच जैसी सुविधा होने के कारण लोगों लोगों के काम रूटीन में भी आसानी से होते रहे क्योंकि काम न होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लोग शिकायत कर देते थे। जिसकी जवाबदेही सरकार द्वारा तय की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘सरकार आपके द्वार’ कोई नया कार्यक्रम नहीं है यह ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? पुरानी सरकार की योजनाओं को क्यों बंद कर रही है, यह समझ के परे है। सरकार को जवाब देना होगा कि जनमंच जैसे सफल और जनहितकारी कार्यक्रम को इतने समय तक क्यों बंद कर के रखा था। उन्होंने कहा कि सरकारें प्रदेश का विकाम करने के लिए होती हैं। लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास का एक भी काम नहीं किया। जिसका नुक़सान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ रहा है। पा

पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने ऊना पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक पल है जो पांच सौ साल के लंबे संघर्ष के बाद आया है। देश देश के लोग इस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी बड़े जनादेश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार के लोक सभा चुनाव में बीजेपी हिमाचल प्रदेश के हर बूथ पर बढ़त बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0