नादौन में क्लिनिक पर छापा: पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई, दवाओं के सैंपल जब्त

नादौन–हमीरपुर फोरलेन पर भट्ठा चौक स्थित एक क्लिनिक पर पुलिस व जिला दवा निरीक्षक की टीम ने छापेमारी की। दवाओं के सैंपल लिए गए, रिकॉर्ड तलब किया गया।

Dec 23, 2025 - 21:17
 0  63
नादौन में क्लिनिक पर छापा: पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई, दवाओं के सैंपल जब्त

Videos

View All
75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना ने रचाई शादी, विवाह समारोह में पहुंचीं उपायुक्त बिलासपुर 75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना ने रचाई शादी, विवाह समारोह में पहुंचीं उपायुक्त बिलासपुर मनाली के गुलाबा में पर्यटक की बचाई जान, पुलिस जवान ने CPR देकर पेश की मानवता की मिसाल मनाली के गुलाबा में पर्यटक की बचाई जान, पुलिस जवान ने CPR देकर पेश की मानवता की मिसाल शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह...

नादौन, 23 दिसंबर

नादौन–हमीरपुर फोरलेन पर भट्ठा चौक गांव में स्थित एक क्लिनिक पर नादौन पुलिस और जिला दवा निरीक्षक अकांक्षा शर्मा की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद चिकित्सक से क्लिनिक में रखी गई दवाओं के संबंध में पूछताछ की। जिला दवा निरीक्षक अकांक्षा शर्मा ने विभिन्न दवाओं के सैंपल लिए तथा उनके खरीद–फरोख्त से संबंधित बिल, रिकार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जो दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि दवा निरीक्षक अकांक्षा शर्मा इससे पहले भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुकी हैं। पूर्व में की गई कार्रवाइयों के तहत दो लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं, जबकि एक मामले में दोषी व्यक्ति को दो वर्ष की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इस मामले को लेकर अकांक्षा शर्मा ने बताया कि संबंधित क्लिनिक के चिकित्सक पंजीकृत हैं और मौके पर कोई प्रत्यक्ष नियम उल्लंघन नहीं पाया गया है। हालांकि, दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दवा विक्रेताओं और क्लिनिक संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0