सियालकड़ स्कूल में मनाया मधुमेह दिवस

खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज के आदेशानुसार बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड में स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कौंडल की अध्यक्षता में विशव मधुमेह दिवस मनाया गया।

Nov 14, 2024 - 18:07
 0  891
सियालकड़ स्कूल में मनाया मधुमेह दिवस

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा । जवालामुखी

खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज के आदेशानुसार बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड में स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कौंडल की अध्यक्षता में विशव मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चन्देल ने स्कूल के बच्चों को बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर की क्षमता काफी क्षीण हो जाती है । इस बीमारी से शरीर मे कार्य करने की क्षमता काफी कम हो जाती है चन्देल ने कहा कि मधुमेह एक बहुत खतरनाक बीमारी है और बर्तमान में हर 10 में से 1 व्यक्ति को मधुमेह की बीमारी से ग्रसित है।

मधुमेह ऐसी बीमारी है जो अधिकांश लोगों को अनुवांशिक होती है। यदि किसी परिवार में मधुमेह की बीमारी पहले से है तो उस परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी यह बढ़ती है। उन्होंने बताया कि मधुमेह मुख्यता पीड़ित व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण होती है। औऱ ऐसा तब होता है जब किसी व्यक्ति के शरीर मे इंसुलिन कम मात्रा में बनता है या इंसुलिन शरीर मे नही बनता । उन्होंने बताया कि अत्यधिक प्यास लगना, बार बार पेशाब आना, कमजोरी आना, जख्म देरी से भरना, हाथों ,पैरों में खुजली वाले जख्म होना और दृष्टि का धुन्दला होने को हम मधुमेह कह सकते है। उन्होंने कहा कि मधुमेह की बीमारी का पता हम खून की जांच और पेशाब की जाँच से लगा सकते है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका खान पान और शारीरिक व्यायाम करने और दवाई का समय पर प्रयोग करके हम इस बीमारी से अपने आप को बचा सकते है।

इस दिवस पर स्कूल के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता व पेंटिग प्रतियोगिता भी करवाई गई । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पायल , द्वितीय स्थान पर अमित कुमार, तृतीय स्थान पर अजय कुमार रहे। औऱ पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्नेहा ,द्वितीय स्थान पर अर्चना , तृतिया स्थान पर किंशु रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ईनाम भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कौंडल ने बच्चों को कहा कि मधुमेह बीमारी से बचने के लिए हमे अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ताकि इस बीमारी से हम अपने आप को बचा सके और इस बीमारी के बचाव के लिए हमे अन्य लोगो को भी जागरूक करना चाहिए।इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन लता, सीएचओ नदीका स्कूल के अध्यापक मोनिका शर्मा, विजय कुमार, विनोद शर्मा,वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सुमन, भुवनेश, सरला , कमलजीत,राजेन्द्र, मोहन लाल, सुनील कुमार, मोनू आशा कार्यकर्ता लजो देवी, मीनाक्षी, प्रकाशो देवी, सीमा देवी और 107 बच्चे उपस्थित थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0