डोलां स्कूल में धूमधाम से मना राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस, बच्चों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ

राजकीय उच्च पाठशाला डोलां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान, एड्स जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Aug 19, 2025 - 16:21
Aug 19, 2025 - 17:42
 0  108
डोलां स्कूल में धूमधाम से मना राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस, बच्चों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ
डोलां स्कूल में धूमधाम से मना राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस, बच्चों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुभाष चंदेल, सवारघाट

राजकीय उच्च पाठशाला डोलां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खंड श्री नैना देवी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंगला के निर्देशानुसार हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री गुलजारी लाल ने की।

इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक राम अवतार ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2014 को हुई थी। इसका उद्देश्य 10 से 19 वर्ष के किशोरों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े सही निर्णय ले सकें।

कार्यक्रम में बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान, एड्स जागरूकता, माहवारी स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों से बचाव, संतुलित आहार, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कोविड-19 और हीट वेव से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पोस्टर बनाने और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता: तनवी ने प्रथम, सिमरण ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता: इशिता प्रथम, दमन प्रीत द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अनीता, आशा कार्यकर्ता ज्योति वाला, किरणा कुमारी, सुनीता देवी, पूजा देवी और प्रवीण कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस शिविर में कुल 140 बच्चों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0