ब्लॉक कांगड़ा के राजल गांव में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान

कांगड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजल में वार्ड नं. 01 और 07 के किसानों की 20-22 कनाल भूमि पर खड़ी मक्की की फसल को बंदरों, सूअरों और नीलगाय ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया। किसानों ने सरकार से मुआवज़े और राहत की मांग की।

Aug 21, 2025 - 15:48
 0  1.1k
ब्लॉक कांगड़ा के राजल गांव में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान
ब्लॉक कांगड़ा के राजल गांव में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राजल के वार्ड नं. 01 तथा वार्ड नं. 07 की लगभग 20-22 कनाल भूमि पर मक्की की फसल को जंगली जानवरों ने बर्बाद कर दिया। किसानों ने कड़ी मेहनत करके दिन के समय 8-10 घंटे बंदरों के आतंक से पहरा देकर फसल बचाई। 

फसल रात को अलग-अलग समय में जंगली पशुओं, सूअर एवं नीलगाय ने पूर्ण रूप से तहस-नहस कर दिया। सभी किसान यह कहने को मजबूर हैं कि किसी को किसान निधि का पैसा नहीं मिलता है, पर उनको मेहनत करके उगाई गई फसल से कुछ भी हाथ नहीं लगा।

पशु धन खत्म हो रहा है। इस प्रकार बेकार फसल का घास भी   किसी भी काम का नहीं, ऊपर से मौसम की मार। 

लोगों की मांग है कि नष्ट हुई फसल के लिए सरकार उचित अनुदान का प्रावधान करे। उनके अनुसार जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए प्रत्येक खेत को बाड़ लगाया गया था पर कुछ भी अवरोध उन्हें तबाही लाने से रोक नहीं सका। निराश मन से लोगों का कहना है कि आगामी धान की फसल को कैसे बचाए जाए।

किसान साहब सिंह, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, जगदीश चंद, निशा देवी, हरिकृष्ण, ओम प्रकाश, चुन्नीलाल, रामू, कमलजीत, अशोक कुमार, स्वरूप चंद, मुलख राज, पुष्पा देवी, रमेश कुमार, राम प्रकाश सभी ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है तथा सरकार से आग्रह किया है जल्द ही किसी प्रतिनिधि को फसल का बुरा हाल देखने के लिए इस क्षेत्र में भेजा जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0