नादौन की कोहला पंचायत में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा मानपुल द्वारा आरबीआई के सहयोग से नादौन की कोहला पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों व महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग, बीमा योजनाओं और सरकारी स्कीमों की जानकारी दी गई।

Aug 21, 2025 - 21:35
Aug 21, 2025 - 21:41
 0  117
नादौन की कोहला पंचायत में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

नादौन, 21 अगस्त 

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा मानपुल द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सौजन्य से कोहला पंचायत, नादौन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैंक के सहायक प्रबंधक पुनीत उप्पल ने प्रतिभागियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सरकार की स्कीमों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया।

शिविर में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग, एटीएम के उपयोग और इसके लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान निशा कुमारी, बैंक कर्मी नीलम, आशीष ठाकुर, बविता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0