"तालकटोरा में न्याय की हुंकार: हिमाचल से चंद्रकुमार के नेतृत्व में ओबीसी की गरज!"

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस द्वारा आयोजित "भाग्यधारी न्याय सम्मेलन" में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री श्री चन्द्रकुमार के नेतृत्व में 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ओबीसी वर्ग को अपने हक के लिए संघर्ष का आह्वान किया।

Jul 26, 2025 - 17:05
Jul 26, 2025 - 21:27
 0  99
"तालकटोरा में न्याय की हुंकार: हिमाचल से चंद्रकुमार के नेतृत्व में ओबीसी की गरज!"

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

 रघुनाथ शर्मा, नूरपुर 

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी वर्ग के लिए "भाग्यधारी न्याय सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिमाचल प्रदेश से कृषि मंत्री श्री चन्द्रकुमार के नेतृत्व में 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

स्टेडियम भरपूर रुप से भरा हुआ था। मंच से सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री चन्द्रकुमार ने ओबीसी वर्ग से अपने अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष करने की अपील की और राहुल गांधी को मज़बूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि ओबीसी समाज को जागरूक और सक्रिय रहना होगा।

सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सिद्धारमैया, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और पांडिचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण स्वामी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने मंच से संबोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा, "आप उत्पादक हैं, लेकिन आपको अपनी शक्ति और अपने इतिहास का ज्ञान नहीं है। जो कहा है, उसे करके दिखाया है और आगे भी करेंगे।"

भूपेश बघेल ने कहा, "जो हमारे लिए संघर्ष कर रहा है, उसका साथ देना हमारा कर्तव्य है।"

हिमाचल से ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सरूप कोहली, डॉ. आर.सी. कौंडल, महेन्द्र सिंह, एम.एल. कौंडल, पवन कौंडल, राजेन्द्र चौधरी, हंसराज, अशोक कौंडल, गुरचरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल, ऊना से राकेश चौधरी, अशोक कुमार सहित 50 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0