धर्मशाला: सुधेड़ में भूस्खलन, डीसी ने किया निरीक्षण – रोपवे बंद, राहत कार्यों को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

धर्मशाला के समीप सुधेड़ में हुए भूस्खलन का डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने निरीक्षण किया। रोपवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। डीसी ने राहत और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Aug 21, 2025 - 20:35
 0  198
धर्मशाला: सुधेड़ में भूस्खलन, डीसी ने किया निरीक्षण – रोपवे बंद, राहत कार्यों को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला
धर्मशाला के समीप सुधेड़ में हुए भूस्खलन क्षेत्र का उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को मौके पर जाकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने लोक निर्माण विभाग को जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था का शीघ्र आकलन तैयार करने और भविष्य में स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी को घरों के आस-पास वर्षा जल निकासी के लिए प्रबंध करने को कहा।

डीसी ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि बारिश के मौसम में यातायात और सड़कें बाधित न हों।

🚡 रोपवे अस्थायी रूप से बंद

निरीक्षण के उपरांत डीसी ने धर्मशाला रोपवे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोपवे परियोजना के समीप भूस्खलन की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियां अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञ, नगर निगम की तकनीकी समिति और अन्य विभाग मिलकर स्थल का निरीक्षण करेंगे और दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही रोपवे को दोबारा शुरू करने या बंद रखने का निर्णय लिया जाएगा।

⚠️ प्रशासन की तैयारी

डीसी ने बताया कि जिला की भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संस्थानों और विभागों को भूकंप सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी महत्वपूर्ण भवनों और लाइफलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर का सुरक्षा ऑडिट करने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राहत व पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क मरम्मत, बिजली और पानी की आपूर्ति की बहाली युद्धस्तर पर होगी।

डीसी ने जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0