रूस के यूक्रेन पर हमले से तीसरे विश्व युद्ध की पैदा हो गई थी आशंका
तीन साल पहले रूस के यूक्रेन पर हमले से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी, हालांकि बाद में यह डर कम हुआ।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
तीन साल पहले रूस के यूक्रेन पर हमले से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी, हालांकि बाद में यह डर कम हुआ। लेकिन यूक्रेन के सरेंडर करने की चिंता बढ़ गई। दोनों देशों ने हार नहीं मानी, और अब अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता में सीजफायर की चर्चा हो रही है, जिससे यूक्रेन नाराज है क्योंकि उसे प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।
रूस की आक्रामकता का कारण उसका सोवियत संघ के विघटन को लेकर आक्रोश है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मानते हैं कि 1991 में सोवियत संघ के टूटने से रूस कमजोर हुआ और पूर्वजों की मेहनत बर्बाद हो गई। सोवियत संघ के विघटन के बाद 15 स्वतंत्र देश बने, जिनमें रूस सबसे बड़ा और प्रभावशाली था, जो खुद को यूएसएसआर का उत्तराधिकारी मानता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0