विधायक हरीश जनार्था से मिले पेंशनर्स, सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र — बोले अब नहीं झेलेंगे अनदेखी!

शिमला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक हरीश जनार्था से मुलाकात कर 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जल्द मुख्यमंत्री से मिलने की मांग भी उठाई।

Aug 2, 2025 - 19:28
 0  594
विधायक हरीश जनार्था से मिले पेंशनर्स, सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र — बोले अब नहीं झेलेंगे अनदेखी!

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

ओम प्रकाश शर्मा | रोज़ाना हिमाचल | शिमला।
जिला शिमला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और शिमला शहरी इकाई का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, जिला अध्यक्ष भागचंद चौहान की अध्यक्षता में शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था से उनके कार्यालय में मिला।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए सरकार से पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। मांगों में प्रमुख रूप से शिमला शहर में संगठन के लिए कार्यालय स्थल, पेंशनर्स की सुविधाओं में वृद्धि, और मुख्यमंत्री से शीघ्र बैठक सुनिश्चित करवाने की मांगें शामिल रहीं।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश शिमला के माध्यम से संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक जल्द आयोजित करवाने की भी बात रखी।

विधायक हरीश जनार्था ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से समय लेकर इन मांगों को उच्चस्तर पर रखने का प्रयास करेंगे।

🧑‍🤝‍🧑 उपस्थित प्रतिनिधि सदस्य:

भूपराम वर्मा (महासचिव), मदन शर्मा (अध्यक्ष, शहरी), सुभाष वर्मा, दीपराम शर्मा, मीरा ठाकुर, सुदामा राम शर्मा, पूर्ण चंद शर्मा, गंगाराम शर्मा, हरिचंद गुप्ता, सेन राम नेगी, लायक राम शर्मा, सुंदर शर्मा शास्त्री, नंदलाल शर्मा, एन.डी. वर्मा, सुभाष झगटा, घनश्याम ठाकुर, पी.एन. भारद्वाज, यशपाल ठाकुर, राकेश शर्मा, विजय ठाकुर आदि।

अंत में महासचिव भूपराम वर्मा ने विधायक हरीश जनार्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अगर इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0