ज्वालामुखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक 250 ग्राम चरस संग दबोचा!

ज्वालामुखी पुलिस ने सोमवार सुबह गश्त के दौरान दरंग में शिव मंदिर के पास एक युवक को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Aug 18, 2025 - 20:45
Aug 18, 2025 - 20:48
 0  135
ज्वालामुखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक 250 ग्राम चरस संग दबोचा!

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ज्वालामुखी, 18 अगस्त (प्रदीप शर्मा):

ज्वालामुखी पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार निवासी ग्राम पंचायत दरंग, तहसील ज्वालामुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह डीएसपी आर.पी. जसवाल और थाना प्रभारी विजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान चंबापतन रोड दरंग स्थित शिव मंदिर के पास युवक को चरस संग दबोचा गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने चरस कहां से खरीदी और आगे इसे किसे बेचने वाला था। इसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी ताकि नशे के सौदागरों तक पहुंचा जा सके।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0