बालिका आश्रम सुंदरनगर की बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में दी जानकारी

सुंदरनगर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वच्छता अभियान एवं मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

Dec 5, 2024 - 17:28
 0  675
बालिका आश्रम सुंदरनगर की बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में दी जानकारी

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रोहित कौशल। सुंदरनगर

सुंदरनगर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वच्छता अभियान एवं मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ोल की चिकित्सा अधिकारी डॉ वैशाली शर्मा ने किशोरावस्था स्वच्छता और मासिक धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बालिका आश्रम सुंदरनगर की बच्चियों को शिक्षित किया। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, निजी सुरक्षा, मासिक धर्म के समय सफाई न रखने पर होने वाले संक्रमण, बीमारियों, संक्रमण से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था के साथ आने वाले शारीरिक, मानसिक व हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि लड़कियों में मासिक धर्म का होना स्वाभाविक एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसकी नियमित स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

 अधिकांश छात्राएं व महिलाएं मासिक धर्म पर किसी प्रकार की चर्चा व बात करने से संकोच करती हैं। महिला समाज में मासिक धर्म कोई समस्या नहीं, बल्कि जीवन प्रक्रिया का एक हिस्सा है। जागरूकता की कमी से मासिक धर्म के समय स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने से संक्रमण का खतरा रहता है‌ और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के समय बच्चियों को खान पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि शरीर में किसी भी चीज की कमी न हो पाए जिसके लिए सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को आयरन और फोलिक एसिड जैसी दवाइयां भी प्रदान की जाती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0