नादौन में अधूरी खुदाई से घंटों जाम! एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी, लोग परेशान

नादौन में गुरुद्वारा गेट–अस्पताल मार्ग पर जल शक्ति विभाग द्वारा अधूरी छोड़ी गई पाइपलाइन खुदाई से यातायात ठप। रोजाना कई बार जाम लग रहा है, जिससे एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी प्रभावित।

Aug 14, 2025 - 18:12
 0  126
नादौन में अधूरी खुदाई से घंटों जाम! एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी, लोग परेशान
नादौन में अधूरी खुदाई से घंटों जाम! एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी, लोग परेशान

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

नादौन, 14 अगस्त।

गुरुद्वारा गेट से अस्पताल मार्ग किनारे जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल पाइप डालने के लिए की गई खुदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई दिन पहले खोदी गई नाली को अभी तक भरा नहीं गया, जिसके चलते दिन में कई बार यहां 15 मिनट से भी अधिक समय तक जाम लग रहा है।

स्थानीय निवासी रमेश तैय्यर, मिलाप चंद शर्मा, रोशन लाल, निशांत, राहुल, मनोज आदि ने बताया कि अधूरी खुदाई के कारण एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी लंबे समय तक फंस रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में गंभीर खतरा बना रहता है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र कोहला के लिए भी अहम है, जिससे व्यापारिक यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

बरसात की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंसने लगे हैं। दिन में कई बार लग रहे इस जाम से आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस कार्य को तत्काल पूरा किया जाए। विभाग के एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण कार्य में देरी हो रही है, लेकिन मौसम साफ होते ही इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0