कांगड़ा में बजे अलार्म, सभी संस्थानों ने किया भूकंप सुरक्षा रिहर्सल – देखें कैसे किया अभ्यास
कांगड़ा में भूकंप सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर सभी संस्थानों में रिहर्सल किया गया। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं।
Videos
View Allकांगड़ा | सुमन महाशा
भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले कांगड़ा जिला में आज भूकंप सुरक्षा और आपदा प्रबंधन रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के निर्देशानुसार उपमंडल कांगड़ा के सभी संस्थानों और विभागों में एक साथ किया गया।
⏰ सुबह 11 बजे बजे अलार्म
सुबह 11 बजे चेतावनी अलार्म बजते ही सभी संस्थानों में मौजूद कर्मचारी, विद्यार्थी और स्टाफ ने तय प्रक्रिया के अनुसार “ड्रॉप, कवर और होल्ड” का अभ्यास किया। सभी संस्थानों ने इस आयोजन की रिपोर्ट उपमंडल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी।
🎯 अभ्यास का उद्देश्य
एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर सदस्य को यह जानकारी हो कि भूकंप से पहले, दौरान और बाद में सुरक्षित तरीके से कैसे कार्य करना है।
🛡 सुरक्षा और प्राथमिक उपचार पर जोर
उन्होंने कहा कि बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
➡ प्राथमिक उपचार
➡ अग्नि सुरक्षा
➡ बचाव उपकरणों की जानकारी
➡ सुरक्षित एकत्रीकरण स्थलों की पहचान
इन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0