विकास का रिपोर्ट कार्ड: अजय वर्मा ने गिनाए एक साल के बड़े काम

एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर कांगड़ा में किए विकास कार्यों का ब्यौरा रखा, बस, सड़क, अस्पताल और बिजली योजनाओं पर बड़ा फोकस रहा।

Jan 31, 2026 - 19:27
 0  162
विकास का रिपोर्ट कार्ड: अजय वर्मा ने गिनाए एक साल के बड़े काम

सुमन महाशा। कांगड़ा  सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प के साथ हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अपने कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश स्तर पर किए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि कार्यकाल के पहले वर्ष में जितने भी लक्ष्य निर्धारित किए गए थे, उन्हें पूरी निष्ठा और टीम वर्क के साथ पूरा किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का विश्वास और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।


एचआरटीसी में ऐतिहासिक बदलाव
अजय वर्मा ने बताया कि उनके एक वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल की सबसे बड़ी कॉरपोरेशन एचआरटीसी को नई दिशा दी गई।

मुख्य उपलब्धियां:
24 नई वोल्वो बसें एचआरटीसी बेड़े में शामिल
जल्द 297 इलेक्ट्रिक बसें, 250 डीजल बसें और 100 मिनी बसें शामिल होंगी
14 नए रूट शुरू, जिनमें वोल्वो, हिमधारा और साधारण बसें शामिल
श्रीनगर और मणिमहेश से फंसे हिमाचलवासियों को सुरक्षित घर लाने के लिए विशेष अभियान

कर्मचारियों और यात्रियों के लिए फैसले
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और मुख्यधारा में लाने जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। यात्रियों की सुविधा के लिए हिम बस कार्ड योजना शुरू की गई है। जल्द ही नई पास सुविधा लाई जाएगी, जिसमें यात्रियों को 30% तक कैशबैक मिलेगा।

कांगड़ा विधानसभा में विकास की रफ्तार
अजय वर्मा ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विशेष जोर दिया।
11 नई बसें शुरू, कई पंचायतों को पहली बार बस सुविधा
16 करोड़ रुपये से कम्युनिटी भवन का निर्माण प्रस्तावित
बज्रेश्वरी मंदिर क्षेत्र में कैफे, घाट निर्माण और सौंदर्यकरण अंतिम चरण में
61 विकास कार्यों पर 1.61 करोड़ रुपये खर्च
स्वास्थ्य, बिजली और सड़क पर बड़ा निवेश
सभी आवश्यक डॉक्टरों की तैनाती
ओपीडी और आईपीडी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
नंदरुल में 4.50 लाख से नई डिस्पेंसरी
बिजली समस्याओं के समाधान के लिए करीब 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

सड़कों के लिए:

कांगड़ा बाईपास–मटौर सड़क पर 1.15 करोड़ खर्च
तहसील चौक–टांडा सड़क के लिए 1 करोड़ स्वीकृत
समेला–टांडा बाईपास सड़क के लिए 11 करोड़ मंजूर


नया वर्ष, नए लक्ष्य
कार्यक्रम के अंत में अजय वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल का नया वर्ष नए संकल्पों के साथ शुरू हुआ है। उनका लक्ष्य कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाना है। इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0