केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल को विशेष प्राथमिकता, आत्मनिर्भरता की ठोस नींव : विपिन सिंह परमार

केंद्रीय बजट 2026 को विपिन सिंह परमार ने हिमाचल के लिए दूरदर्शी बताया। पर्यटन, कृषि, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बजट में बड़ी घोषणाएं।

Feb 1, 2026 - 19:44
 0  117
केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल को विशेष प्राथमिकता, आत्मनिर्भरता की ठोस नींव : विपिन सिंह परमार


ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला
पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने केंद्रीय बजट 2026 को हिमाचल प्रदेश के लिए दूरदर्शी, संतुलित और अवसरों से भरपूर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट लोकलुभावनवाद से ऊपर उठकर संरचनात्मक सुधारों, आत्मनिर्भरता और दीर्घकालिक विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर यह दर्शाती है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नीतिगत आधार और वैश्विक विश्वास पर आगे बढ़ रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्यों को पर्यटन, कृषि, कौशल विकास और रोजगार सृजन में विशेष प्राथमिकता मिलना सराहनीय है।

उन्होंने केंद्रीय बजट में घोषित पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ माउंटेन ट्रेल्स और इको-टूरिज्म परियोजनाओं को हिमाचल के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखरोट और पाइन नट्स जैसी उच्च मूल्य वाली पहाड़ी फसलों को बढ़ावा देने की घोषणा से हिमाचल के किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी। साथ ही पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास के लिए टूर गाइड प्रशिक्षण और डिजिटल डेस्टिनेशन नॉलेज ग्रिड से प्रदेश को वैश्विक पहचान मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बजट में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को ₹12.2 लाख करोड़ तक बढ़ाना, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, जिसका लाभ दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचेगा।
अंत में विपिन सिंह परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 हिमाचल प्रदेश को पर्यटन, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0