विश्व स्ट्रोक दिवस पर सीआरसी सुंदरनगर में जागरूकता व्याख्यान
विश्व स्ट्रोक दिवस पर सीआरसी सुंदरनगर में जनजागरूकता व्याख्यान आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने स्ट्रोक के लक्षण, उपचार और “BE FAST” पद्धति पर जानकारी दी।
रोहित कौशल। सुंदरनगर।
विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर सी आर सी सुंदरनगर में स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनमानस को स्ट्रोक के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया के महत्व के बारे में जानकारी दी।
डॉ. सोनू और डॉ. भानु प्रिया ने दी जानकारी
व्याख्यान में डॉ. सोनू (फिजियोथैरेपिस्ट) और डॉ. भानु प्रिया (नर्स) ने स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को पहचानने के लिए “BE FAST” पद्धति — Balance, Eyes, Face, Arms, Speech, Time — पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि समय पर इलाज मिलने से स्ट्रोक मरीज के जीवन को बचाया जा सकता है और पुनर्वास चिकित्सा से जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने से स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे इस ज्ञान को समाज में आगे बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों।
प्रशिक्षु विशेष शिक्षकों ने ली सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर सीआरसी के विशेष शिक्षा विभाग के प्रशिक्षु विशेष शिक्षकों ने व्याख्यान में सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्ट्रोक की रोकथाम और समय पर इलाज को लेकर जागरूकता फैलाना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0