जीजीडीएसडी राजपुर में मनाया गया "बधिर जागरूकता सप्ताह"

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज राजपुर में आज "बधिर जागरूकता सप्ताह" मनाया गया।

Sep 2, 2024 - 19:50
 0  432
जीजीडीएसडी राजपुर में मनाया गया "बधिर जागरूकता सप्ताह"

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज राजपुर में आज "बधिर जागरूकता सप्ताह" मनाया गया।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धर्मशाला के सौजन्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा और उनकी टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया और व्याख्यान दिया। इस अवसर पर 325 विद्यार्थियों,महाविद्यालय रेड रिबन क्लब के सदस्य, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग ने भाग लिया।

इस अवसर पर रोटरी सेवा आश्रम सलियाणा से दामिनी मिश्रा के नेतृत्व में विशेष बच्चों का एक दल भी उपस्थित रहा जिन्हें कॉलेज के निदेशक व प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा व डॉ. अनुराधा की ओर से पोस्टर्स बनाने के लिए सम्मानित भी किया गया।

बधिर सप्ताह की  गतिविधियों के दौरान कॉलेज में विषय से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें  नयन आर. खावला, महक शर्मा व स्नेहा ने  क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के रेड रिबन क्लब के समन्वयक  सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी भी दी। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने ध्वनि को सुनने की क्षमता , बधिर होने के कारण, इसे कैसे रोका जाए, बच्चे के जन्म के बाद उनकी बधिरता की जांच कैसे करनी है और कौन सी सावधानियां अपनानी हैं इसकी जानकारी दी। श्रवण शक्ति का आभाव होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले मुफ्त ऑपरेशनों की जानकारियां भी उन्होंने दी। उन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की दवाइयों का सेवन करने से पहले उस से होने वाले नुकसान के बारे में जानने के लिए कहा क्योंकि ये भी बधिरता का कारण बनती हैं।  उन्होंने कहा कि  कान को बार - बार साफ करना भी कई बार कान को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बधिर लोगों के साथ सामान्य रहते हुए सांकेतिक भाषा का प्रयोग करने की भी सलाह दी ताकि उन्हें विशेष महसूस न हो और वे समाज में अकेलापन महसूस न करें।  

कॉलेज के निदेशक व प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधिरता के प्रति जागरूक करने के लिए डॉक्टर अनुराधा और उनकी टीम का धन्यवाद किया और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए बधिर तथा विशेष लोगों के प्रति अपना  सहयोग देने की बात कही। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑडियोलॉजिस्ट मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को हेड फोन, इयर बड्स, व डीजे इत्यादि के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए बताया की कैसे सुनने की क्षमता से अधिक आवाज आज बहरेपन का कारण बन रही हैं। विभाग की आई.सी टी.सी. काउंसलर श्रीमती रोजी ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी की जानकारी दी। 

एचआईवी के कारण, सावधानियों  और संक्रमित लोगों से भेदभाव न करने संबंधी जानकारी भी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धर्मशाला की टीम ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट्स भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय रेड रिबन क्लब के सदस्य, विद्यार्थी, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0