धरोगड़ा पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य, जनता से सुनी समस्याएं

धरोगड़ा पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जनता से सुनी समस्याएं। सड़क निर्माण, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में पदों को भरने का दिया आश्वासन।

Aug 25, 2025 - 14:30
 0  711
धरोगड़ा पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य, जनता से सुनी समस्याएं
धरोगड़ा पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य, जनता से सुनी समस्याएं

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शनिवार को "मंत्री गांव के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला ग्रामीण की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा पहुंचे। क्षेत्र की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

ग्राम पंचायत प्रधान खमेश कश्यप और उपप्रधान दिलीप वर्मा ने मंत्री का पारंपरिक टोपी व शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत की प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखी गईं, जिनमें दलोगघाटी–धरोगड़ा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरोगड़ा में रिक्त पदों को भरने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पटवार बृत्त धरोगड़ा में कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा स्थानीय बस सेवाओं को बनाए रखने की मांग प्रमुख रही।

पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य केवलराज वर्मा ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने धरोगड़ा को कई विकास योजनाओं की सौगात दी थी, जिनमें पीएचसी, स्कूल भवन, पेयजल योजना और सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य से आग्रह किया कि वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाओं को युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि दलोगघाटी–धरोगड़ा सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और शीघ्र ही निरीक्षण कर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें किसानों और बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने में "मील का पत्थर" साबित होंगी।

उन्होंने दनपड–संदोआ–सरैहा सड़क की मेटलिंग और टायरिंग के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने की भी जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं के उत्थान के लिए जलोग में दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने और महिला सम्मेलन आयोजित करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ नागरिक महेश्वर वर्मा ने किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0