प्रदेश की देव संस्कृति और परंपरा को संजोए रखना हमारा दायित्व : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि  हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति और देव परंपरा को संजोए रखना हम सब का दायित्व है। वर्षों से बुशहर क्षेत्र के देवी देवता रामपुर स्थित राजमहल पदम पैलेस में आकर होली का त्यौहार मनाते हैं। इस रीत को आगे लेकर जाना हम सब का दायित्व है।

Mar 28, 2024 - 12:51
Mar 28, 2024 - 13:52
 0  900
प्रदेश की देव संस्कृति और परंपरा को संजोए रखना हमारा दायित्व : विक्रमादित्य सिंह
प्रदेश की देव संस्कृति और परंपरा को संजोए रखना हमारा दायित्व : विक्रमादित्य सिंह

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि  हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति और देव परंपरा को संजोए रखना हम सब का दायित्व है। वर्षों से बुशहर क्षेत्र के देवी देवता रामपुर स्थित राजमहल पदम पैलेस में आकर होली का त्यौहार मनाते हैं। इस रीत को आगे लेकर जाना हम सब का दायित्व है। यह इतिहास हमारी  धरोहर है। यह मेला सदियों से फाग मेला के नाम से मशहूर है। चार दिवसीय मेला उत्सव में क्षेत्र के 26 देवी देवता भाग ले रहे हैं। देवी, देवताओं के प्रति अगाध श्रद्धा राज परिवार की सबसे बड़ी ताकत है। 

हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति और परंपरा को जिंदा रखने में राज परिवार का सदियों से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बसंत आगमन को लेकर मनाया जाने वाला ऐतिहासिक और पारंपरिक फाग मेला हर साल रामपुर बुशहर के पदम प्लेस में आयोजित किया जाता है।  इस अवसर पर युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा सिंह ने देवलुओ को राजदरबार में सम्मानित किया। देवी देवता अपने देवलु संग शिरकत कर ढोल, नगाडो की थाप पर सड़कों पर खूब झूमते हैं। नाटियों का यह दौर अंतिम दिनों तक जारी रहता है। देवता वह देवलुओं  को ठहरने के लिए मेला कमेटी द्वारा उचित प्रबंध किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0