मानसून सीजन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

मानसून से पहले नूरपुर में एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों की जल निकासी, फोरलेन निर्माण, पेयजल योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Jun 10, 2025 - 20:17
Jun 10, 2025 - 20:48
 0  234
मानसून सीजन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

रघुनाथ शर्मा। नूरपुर

आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आज मंगलवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय नूरपुर में एक  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मानसून सीजन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम का समुचित रखरखाव करें। साथ ही, विभाग को पर्याप्त संख्या में मशीनरी तैनात रखने को कहा गया ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि नूरपुर से कंडवाल तक फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बरसात के मौसम में क्षेत्र में अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को मानसून से पूर्व समुचित ड्रेनेज प्वाइंट विकसित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर उपमंडल में फोरलेन कार्य की गति धीमी है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी पेयजल योजनाओं को निरंतर रूप से संचालित रखा जाए। बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के खतरे को देखते हुए भंडारण टैंकों की सफाई एवं क्लोरीनेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। विभाग को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मानसून के दौरान जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरसात के समय आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों को त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर लें तथा आवश्यकता अनुसार संसाधनों को अपडेट करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0