नादौन में आंगनवाड़ी के 21 पदों पर भर्ती, आवेदन 2 सितंबर तक करें

बाल विकास परियोजना नादौन के 21 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित। अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025, पात्र महिलाएं सीडीपीओ कार्यालय नादौन में आवेदन करें।

Aug 6, 2025 - 11:25
 0  279
नादौन में आंगनवाड़ी के 21 पदों पर भर्ती, आवेदन 2 सितंबर तक करें

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन
बाल विकास परियोजना नादौन के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तय की गई है।

सीडीपीओ संजय गर्ग ने जानकारी दी कि

  • 5 आंगनवाड़ी केंद्रों — कमलाह, रोपड़ू, जसाई, खंगण और कुन्ना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 1-1 पद

  • 16 आंगनवाड़ी केंद्रों — भलौण, पुरनदयाल, करंडोला, धनियारा, नगर परिषद नादौन वार्ड नंबर-5ए, कड़साई, मझियार-1, गलोल, रोपड़ू, झडूं, दोबड़कलां, पनसाई-1, धनेटा-2, बैहरड़, सलाम, बलाहर में आंगनवाड़ी सहायिका का 1-1 पद भरा जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • आयु: 18 से 35 वर्ष (अंतिम तिथि पर)

  • नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज हो

  • न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास

  • वार्षिक पारिवारिक आय: 50,000 रुपये से अधिक न हो (तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य)

चयन प्रक्रिया (कुल 25 अंक)

  • शैक्षणिक योग्यता: अधिकतम 10 अंक

  • अनुभव (आंगनवाड़ी/बाल सेविका/नर्सरी टीचर आदि): 3 अंक

  • दिव्यांगता (40%+): 2 अंक

  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): 2 अंक

  • एकल नारी: 3 अंक

  • केवल दो बेटियों वाली/अविवाहित: 2 अंक

  • साक्षात्कार: 3 अंक

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 सितंबर 2025, शाम 5 बजे

  • दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार: 8 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे, सीडीपीओ कार्यालय नादौन

आवेदन सादे कागज पर सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों सहित जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0