महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में हिमाचल  प्रदेश वन परितन्त्र और आजीविका

Nov 1, 2023 - 17:46
 0  288
महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम
महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 
प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में हिमाचल  प्रदेश वन परितन्त्र और आजीविका सुधार परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घरद्वार पर प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की जायका वानिकी परियोजना इस परियोजना से मंडी जिला के सुकेत वन मंडल में वन परिक्षेत्र सुकेत में ग्राम वन विकास समिति भँगलेरा तहसील सुन्दरनगर के महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैग बनाकर और कपडे़ सिलाई करके अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने की ओर कदम बढ़ाए हैं।  महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण के बाद दो महीनों में ही लगभग 2 लाख रुपए धनराशि कमा चुकी हैं। समूह की महिलाओं को जायका वानिकी परियोजना के अर्न्तगत वन विभाग के माध्यम से 28-28 दिन की कपड़े की सिलाई तथा बैग बनाने की निःशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने जूट से लंच बैग, बोतल बैग, फाइल बैग आदि बनाने की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेने के उपरांत महिलाएं बैगों को दुकानों, स्कूलों, मेलों में बेचती है तथा ऑर्डर पर भी बैग बनाती हैं। महिलाएं 100 रुपये लेकर 500 रुपए तक के बैग बनाती हैं। साथ ही गांव व आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के सूट की सिलाई घर पर ही करती हैं।
समूह की सदस्य राधा ट्रेनर के रूप में हुई चयनित
समूह की सदस्य राधा ने बताया कि वह महामाया समूह से सहायता समूह की एक सदस्य है। वन विभाग जाइका की तरफ से उसे बैग बनाने और सूट सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग दी गई है। वन विभाग जाइका की तरफ से उसे विभिन्न जिलों में ट्रेनर के रूप में जाने का भी मौका मिला है जो कि उसके लिए एक रोजगार का साधन बना हुआ है जिसके लिए उसने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
डीएफओ सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया जा रहा है कि समूह के माध्यम से महिलाएं किस प्रकार जायका द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकती है। महिलाओं को स्वरोजगार पर बल देकर और स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को समूह को आगे बढ़ने एवं विभिन्न प्रकार के छोटे उद्यम लगाने के लिए  प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं घर बैठे काम कर आर्थिकी को मजबूत करने में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0