ज्वालामुखी के घुरकाल में अज्ञात महिला का शव बरामद

ज्वालामुखी के घुरकाल में व्यास नदी किनारे लकड़ियों के बीच से एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।

Jul 1, 2025 - 20:33
 0  72
ज्वालामुखी के घुरकाल में अज्ञात महिला का शव बरामद

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी

ज्वालामुखी पुलिस ने घुरकाल में निर्माणाधीन पुल के नीचे व्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीते दिनों जिला कुल्लू में हुई भयंकर बारिश के बीच नदी में आई लकड़ियों के साथ यह शव बहकर यहां पहुंचा है। दरअसल पानी के बीच बहकर आई लकड़ियों के पास से ही यह शव बरामद हुआ है। बहरहाल इस संबंध में पुलिस ने कानूनी कारवाई करते हुए शव को शवगृह देहरा में पहचान के लिए रख दिया है। मामले की पुष्टि देहरा एस पी मयंक चौधरी ने की है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि घुरकाल में एक महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही डी एस पी ज्वालामुखी आर पी जसवाल के नेतृत्व में एस आई नाजर सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर पुलिस ने पाया कि जिस महिला का शव है उसकी उम्र लगभग लगभग 55 से 60 वर्ष की है। ओर उसके शरीर पर किसी भी तरह का कोई वस्त्र नहीं था। बहरहाल अभी तक अज्ञात मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर नजदीकी थानों सहित अन्य जगह इसकी रिपोर्ट भेज दी है ताकि किसी भी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों की ओर से दाखिल की गई होगी, जिससे शव की पहचान हो पाए। बहरहाल पुलिस महिला के शव का 72 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम करवाने के बाद यहां नियमानुसार कारवाई अमल में लाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0