रियलिटी शो "किसमें कितना है दम" में नादौन की निधि सांघा बनी रनर अप

राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्रा निधि सांघा ने टीवी रियलिटी शो "किसमें कितना है दम" में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना।

Jun 28, 2025 - 20:48
 0  153
रियलिटी शो "किसमें कितना है दम" में नादौन की निधि सांघा बनी रनर अप

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रूहानी नरयाल। नादौन

राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्राएं हमेशा और हर क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन करती रही हैं। इसी क्रम में विद्यालय की नवमी कक्षा की निधि सांघा सुपुत्री प्रदीप कुमार व रजनी ने टीवी के रियलिटी शो “किसमें कितना है दम” में अपने अद्भुत प्रदर्शन से रनर अप की ट्रॉफी प्राप्त की है, जो कि विद्यालय सहित अभिभावकों, अध्यापकों और नादौन शहर के लिए गौरव का विषय है। जानकारी देते हुए संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि उक्त छात्रा ने सर्वप्रथम पिछले वर्ष जलाड़ी में अपना पहला ऑडिशन दिया था और अपने लिखने के कौशल के दम पर टैलेंट के महासंग्राम में प्रवेश पाया था। इसके उपरांत उसने लगभग तीन बार हमीरपुर में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे छात्रा का चयन किया गया। अभी हाल ही में उक्त छात्रा ने संगरूर में अपनी लेखन की प्रतिभा का प्रदर्शन करके रनर अप की ट्रॉफी जीती। छात्रा की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी कौशल ने समस्त अध्यापकों सहित अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा अन्य छात्राओं को भी विविध गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह, संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया, अंग्रेजी भाषा की अध्यापिकाएं नीना धीमान व अनीता रानी विशेष रूप से उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0