कृष्ण लाल गुलेरिया ने संभाला एसडीओ जल शक्ति विभाग का पदभार
स्वारघाट उपमंडल में जल शक्ति विभाग को नया एसडीओ मिल गया है।
सूरज चंदेल। स्वारघाट
स्वारघाट उपमंडल में जल शक्ति विभाग को नया एसडीओ मिल गया है। कृष्ण लाल गुलेरिया ने एसडीओ जल शक्ति विभाग, सब-डिविजन स्वारघाट के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय से यह पद खाली था, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। उनके पदभार ग्रहण करने से अब कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
एसडीओ कृष्ण लाल गुलेरिया ने 30 दिसंबर 2024 को उन्होंने जूनियर इंजीनियर के रूप में डिवीजन सनी में अपनी सेवाएं शुरू कीं। इसके बाद उन्होंने कलोल और घुमारवीं में कार्य किया। पदोन्नति के बाद अब उन्हें एसडीओ स्वारघाट के पद पर नियुक्त किया गया है।
एसडीओ कृष्ण लाल गुलेरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल आपूर्ति को सुचारू बनाना और हर घर तक साफ पानी पहुंचाना रहेगा। स्वारघाट क्षेत्र के लोगों को अब जल आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0