अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में चलाएं : आशीष बुटेल

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढियारखर के नीलकंठ में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया और 50 पौधे वितरित किये।

Aug 12, 2024 - 20:17
 0  270
अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में चलाएं : आशीष बुटेल
अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में चलाएं : आशीष बुटेल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढियारखर के नीलकंठ में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया और 50 पौधे वितरित किये।

आशीष ने कहा कि अश्वगंधा बहुत उपयोगी असंख्य औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधा है। इसके महत्व और उपयोगीता को देखते हुए राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 20 हजार अश्वगंधा पौधे वितरित किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अश्वगंधा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जा रहा और इसे विभाग के अधिकारी जन जन तक पहुचायें।

उन्होंने कहा कि अश्वगंधा पौधा औषधि गुणों से भरा हुआ है। इस पौधे की जड़ो को धोने के बाद सूखाकर चूर्ण बनाकर बचपन से बुढ़ापे तक चिकित्सीय परामर्श अनुसार प्रयोग किया जा सकता है। यह शोयहर, एंटी ट्यूमर, जीवाणुरोधी, फुंफूदनाशी, कृमिनाशक, ऐंठनरोधी, तनावरोधक एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता वर्धक होता है।

उन्होंने आयुष विभाग को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह एक बेहतर पहल है जिसके तहत लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि हर किसी को अश्वगंधा का पौधा लगाकर उसका सही रखरखाव और इस्तेमाल करना चाहिए।

 सीपीएस ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में प्रतिबद्धता के साथ विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यो में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ लोगों की जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने पढियारखर क्षेत्र में किया जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि  9.62 करोड रुपए की लागत से रामपुर - रजेहड़ - सारसावा वाया कपेण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पढियारखर में पंचायत लर्निंग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की सभी समस्याओं को पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, प्रधान कंचन देवी, उपप्रधान शिव कुमार, पूर्व प्रधान ओंकार ठाकुर, जगदीश गनोत्रा, करतार चन्द, ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल, आयुर्वेद तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0