गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर (जीजीडीएसडी) में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर (पालमपुर) में नवीन शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और अनुशासनात्मक निर्देशों से परिचय करवा कर शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत की गई।

Jul 2, 2025 - 21:27
 0  135
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर (जीजीडीएसडी) में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

मनोज धीमान। पालमपुर 

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर (पालमपुर) में नवीन शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएँ आज विधिवत रूप से आरंभ हो गईं। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रथम दिवस पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया गया।
विद्यार्थियों को रैगिंग निषेध, अनुशासन, उपस्थिति एवं व्यवहार संबंधी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं तथा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु वे महाविद्यालय की निर्धारित समितियों से संपर्क कर सकते हैं।  महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को पूर्व में ही कक्षाओं के आरंभ की सूचना प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया था और पहले ही दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति यह दर्शाती है कि वे अपने शैक्षणिक भविष्य के प्रति गंभीर एवं सजग हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव शर्मा, अरविंद कुमार, सुमन कुमार, डॉ. गीता रानी, डॉ. ज्योति, डॉ. राधिका, अनुराग शर्मा, विनीत राणा सहित अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें महाविद्यालय की विविध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0