पहाड़ी क्षेत्रों में घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना : मुख्य अभियंता पीडब्लयूडी

मंडी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर लोक निर्माण विभाग के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

Nov 23, 2023 - 17:30
Nov 23, 2023 - 17:45
 0  351
पहाड़ी क्षेत्रों में घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना : मुख्य अभियंता पीडब्लयूडी

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल

मंडी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार में एक कार्यशाला आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 50 प्रतिशत हादसे तेज गति से वाहन चलाने के कारण होते हैं। इनमें गलत तरीके से ओवरटेक करना एक बड़ा कारण बनता है। इस कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंताओं सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अभियंता ने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए विभिन्न सड़क चिन्हों पर ध्यान देने और सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सड़कों के सुधार व रखरखाव का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में सड़कों की स्थिति भी एक बड़ा कारक होती है। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी सड़क सुधार व रखरखाव को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कानून व नियम बनाए गए हैं, जिसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा प्रशासन व पुलिस विभाग को शक्तियां प्रदान की गई हैं।
 इस कार्यशाला में विभाग के विभिन्न वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों का उचित रखरखाव एवं ईंधन की बचत हेतु निर्धारित गति सीमा में गाड़ी को चलाने बारे, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद, नेक व्यक्ति बनने, नशा करके गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा के अंदर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा हेलमेट पहनने इत्यादि बारे में जागरूक किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0