मानकों को पूरा नहीं करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ करें कार्रवाई: भारद्वाज

सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए ।

Feb 21, 2025 - 19:36
 0  270
मानकों को पूरा नहीं करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ करें कार्रवाई: भारद्वाज

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

अभिषेक धीमान। धर्मशाला

सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा मानकों को पूरा नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ मेंटर हेल्थ निदेशालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाए ताकि नशा मुक्ति केंद्रों का सही तौर पर संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में सेंटर फार एक्सीलेंस मेंटल हेल्थ के भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाए इसके साथ ही रोगियों को सीटी स्कैन, एक्सरे तथा एमआरआई की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत लंबित भुगतान की भी जानकारी उपलब्ध करवाएं इसके साथ ही नुरपुर में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी स्वास्थ्य विभाग शीघ्र भेजे ताकि आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

फोरलेन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की करें नियमित जांच

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को धर्मशाला में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रयोजित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर फोरलेन के निर्माण के कारण सड़कों की हालत भी खराब हुई तथा इस बारे में भी नेशनल हाइवे के अधिकारी पैच वर्क के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि वाहनों के आवागमन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने राजोल-थानपुर तथा गुम्मा परौर हाइवे की मैपिंग तथा नगरोटा-रानीताल हाइवे की डीपीआर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण संड़क योजना के चरण चार की मैपिंग की लिस्ट भी उपलब्ध करवाएं ताकि नई तकनीक से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास तथा निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना में गुणवत्ता का रखें ध्यान

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा मिड डे मील योजना बच्चों को स्वस्थ भविष्य के लिए आरंभ की गई हैं इसमें नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया जाए इसमें स्थानीय लोग भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना में पौष्टिक भोजन पर विशेष तौर पर फोक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग कांगड़ा जिला में लिंगानुपात में सुधार के लिए भी लोगों को जागरूक करे।

योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में जनसहभागिता भी हो सुनिश्चित

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना पूर्ण से सफल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविरों में जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस को आमंत्रित किया जाए ताकि सभी लोग स्कीमों का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोग स्वयं ही जिओ टैग करके अपना आवेदन कर सकते हैं इस तरह की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि से जुड़ी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को परंपरागत खेती से हटकर नगदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को कृषि के क्षेत्र में इंटरप्रेन्योर बनाने के लिए भी प्रेरित करें उनका प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद स्थापित करवाएं।

विधायक निधी तथा एमपी निधी के विकास कार्य तुरंत प्रभाव से करवाएं आरंभ

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि विधायक निधी तथा एमपी निधी के स्वीकृत कार्यों को तुरंत प्रभाव से आरंभ करवाया जाए ताकि आम जनमानस को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई किसी भी स्तर बर्दास्त नहंी की जाएगी। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों तथा कार्यकारी अधिकारी स्थानीय निकायों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक बुलाई जाएगी

संसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर पार्कों के संचालन, शौचालय सुविधा, सीवरेज तथा इलेक्टिक बसों के चलाने और कूड़ा कचरा संग्रहण के मामलों को उठाया गया है जिसको लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में विधायक रणवीर निक्का और जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ तथा गैर सरकारी सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बैठक में जारी दिशा निर्देशों का पूरा पालन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0