विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान दौरे से बढ़ेगा दोनों देशों में आपसी सहयोग 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में गुणात्मक सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर जापान में थे। अपने दौरे में जयशंकर ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस मुलाकात में जयशंकर ने किशिदा को दोनों देशों के संबंधों में बढ़ते सहयोग और वैश्विक साझेदारी की जानकारी दी और दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किशिदा के सुझाव भी लिए।

Mar 9, 2024 - 12:37
 0  378
विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान दौरे से बढ़ेगा दोनों देशों में आपसी सहयोग 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में गुणात्मक सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर जापान में थे। अपने दौरे में जयशंकर ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस मुलाकात में जयशंकर ने किशिदा को दोनों देशों के संबंधों में बढ़ते सहयोग और वैश्विक साझेदारी की जानकारी दी और दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किशिदा के सुझाव भी लिए।

7 मार्च को 16वें भारत जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग में एस जयशंकर ने शिरकत की। इस दौरान देशों के व्यापार, निवेश, आधारभूत और तकनीकी सहयोग, समन्वय, रक्षा और रक्षा सहयोग जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर के जापान दौरे पर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, ग्रीन टेक्नोलॉजी , डिफेंस उपकरण और तकनीक, डिजिटल पेमेंट के साथ भारत में जापानी भाषा को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे पर भी बातचीत हुई। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में आपसी हितों और वैश्विक बदलावों पर भी दोनों देशों में बात हुई।  

जयशंकर ने जापान के कई वरिष्ठ राजनेताओं जैसे जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव तोशीमित्सु मोटेगी, भारत जापान एसोसिएशन के अध्यक्ष योशिहिदे सुगा से भी बात की। जयशंकर जापान के दिवंगत पीएम शिंजो आबे की पत्नी एकी आबे से भी मिले और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सौंपा। संदेश में पीएम मोदी ने शिंजो आबे की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। जयशंकर ने जापान में रायसीना राउंडटेबल बैठक में भारत जापान संबंधों पर चर्चा की। इसके साथ ही वे नेकई फोरम में भी शामिल हुए। जिसमें मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर गहन चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0